{"_id":"57990a1b4f1c1b875d21e0c5","slug":"sidcul-flown-a-million-workers-from-the-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल कर्मी के खाते से एक लाख उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिडकुल कर्मी के खाते से एक लाख उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर अपराधियों ने सिडकुल कर्मी के खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए। परेशान कर्मचारी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए किच्छा, लालकुआं और हल्द्वानी कोतवाली के चक्कर लगा चुका है। जांच से पता चला है कि रुपये हल्द्वानी और लखनऊ से निकाले गए हैं।
बिंदुखत्ता (लालकुआं) के रहने वाले नंदा बल्लभ पुत्र मोतीराम पोखरिया का खाता रुद्रपुर स्थित एक्सिस बैंक में है। नंदाबल्लभ सिडकुल की एक कंपनी के लिए किच्छा में काम करता है। सिडकुल कर्मी के खाते से एक लाख 02 हजार रुपये साइबर अपराधियों ने निकाल लिए। कुछ दिन बाद नंदा बल्लभ जब रुपये निकालने गए तो खाते में पैसे गायब थे।
बैंक की जांच से पता चला कि नौ जुलाई को कई बार में 90 हजार रुपये और 11 अगस्त को हल्द्वानी स्थित एटीएम से 12 हजार रुपये निकाले गए। रुपये निकलने से परेशान युवक ने पहले किच्छा पुलिस से संपर्क किया। वहां की पुलिस ने युवक को लालकुआं में मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
लालकुआं थाने से संपर्क करने पर दरोगा ने उसे हल्द्वानी कोतवाली जाने की सलाह दी। यहां कोतवाल आरएस मेहता ने तहरीर लेने के बाद उसे रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी है। बताया कि चूंकि खाता रुद्रपुर है। इस कारण मुकदमा वहां दर्ज होगा। युवक का कहना कि उसे किसी ने खाता के बारे में पूछने के लिए कॉल की थी।