{"_id":"626054ecee05a12e83082904","slug":"siblings-arrested-for-selling-drug-injections-haldwani-news-hld4600914104","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्शे का इंजेक्शन बेचने में भाई बहन सिहत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्शे का इंजेक्शन बेचने में भाई बहन सिहत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस की टीम ने कब्रिस्तान गेट के पास नई बस्ती में मंगलवार की रात नशे के इंजेक्शन के साथ भाई-बहन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास 400 इंजेक्शन और 25 हजार 70 रुपये बरामद किए गए। पुुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी पंकज भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि एसपी सिटी और सीओ के निर्देशन में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मंगलवार की रात गश्त कर रहे थे। कब्रिस्तान गेट से नई बस्ती के जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध लोगों को रोककर उनके बैग की तलाश ली। पुलिस ने बैग से एक कंपनी के 255 और दूसरी कंपनी के 175 इंजेक्शन बदामद किए। पकड़े गए लोगों में नई बस्ती कब्रिस्तान गेट निवासी असद वारसी, लाइन नंबर सात निवासी मोहम्मद समीर और नई बस्ती गोपाल मंदिर के पीछे रहने वाली सोनम पत्नी राजा शामिल हैं। असद वारसी के खिलाफ चोरी, 25 आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मुकदमे और मोहम्मद समीर के खिलाफ गुंडा एक्ट सहित चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
मुनाफे के चक्कर में बहन हुई शामिल
पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी असद वारसी और सोनम भाई-बहन हैं। असद ने मलिक का बगीचा से इंजेक्शन खरीदे थे। इन्हें वह सफदर के बगीचे में बेचते थे। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गिरफ्तार सोनम पर कर्ज था। मुनाफा कमाने के चक्कर में वह नशे के इंजेक्शन के काले कारोबार में भाई के साथ शामिल हो गई थी।
पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम
एसएसपी पंकज भट्ट ने नशे के इंजेक्शन का जखीरा बरामद करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक संजीत राठौर, सिपाही अमनदीप, भूपेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, अशोक कुमार, संतोष रानी और सुनीता शामिल हैं।
विज्ञापन
छात्रों को स्मैक सप्लाई करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
हल्द्वानी। स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को स्मैक सप्लाई करने वाले पिता-पुत्र पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। दोनों के पास 129 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। दोनों रामपुर से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी के स्कूल और कॉलेजों के बाहर बेचते हैं।
एसएसपी पंकज भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी और एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत की टीम बुधवार की सुबह बेलबाबा मंदिर के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। शक होने पर पुलिस ने एक बाइक सवार को रोक लिया। तलाशी के दौरान पुुलिस ने दोनों के पास से 129 ग्राम स्मैक बरामद कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में रामपुर (यूपी) जिले के गांव जालिफ नगल मिलक का रहने वाला राजेश कुमार और उसका बेटा गिरीश बाबू शामिल है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।