फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shyam Tandon received National Award

श्याम टंडन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Shyam Tandon received National Award
श्याम टंडन को पुरस्कृत करते सत्य प्रकाश व डा. रिचा वर्मा। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर नैनीताल की प्रसिद्ध संस्था रामलाल ब्रदर्स के संचालक श्याम टंडन को कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित एक समारोह में भूटिको सोसाइटी ने हथकरघा और बुनकर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ठाकुर वेद राम नेशनल अवार्ड दिया।
विज्ञापन

श्याम टंडन को यह अवार्ड भूटिको के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर और कुल्लू की डीएम डॉ.रिचा वर्मा ने दिया। इस दौरान रामलाल ब्रदर्स के पुनीत टंडन भी उपस्थित थे। भूटिको के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ने बताया कि श्याम टंडन को यह अवार्ड अल्मोड़ा में हिमालय वूलेंस में ट्वीड (खास किस्म का कपड़ा) के चैक पैटर्न कपड़े को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कॉटलैंड के हैरिस ट्वीड के मुकाबले का बनाने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने अल्मोड़ा ट्वीड को राष्ट्रीय स्तर पर ऊनी कोट के तौर पर लोकप्रिय हैंडलूम कपड़े की पहचान भी दिलाई है। नैनीताल को भी विशेष पहचान मिली है। ट्वीड की पर्यटकों में भी काफी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed