फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shortage of staff at STH billing counters

Nainital News: एसटीएच के बिलिंग काउंटरों पर कर्मचारियों का टोटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Shortage of staff at STH billing counters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में पिछले दिनों हुए गबन के मामले के बाद तीन महिला कर्मचारियों को हटाए जाने से बिलिंग काउंटर पर दबाव बढ़ गया है। कर्मचारियों की कमी होने पर दूसरे विभाग से कर्मचारी लिए गए हैं।
एसटीएच में मरीजों की जांच का पैसा अस्पताल के खाते में जमा न कर खुद हड़पने का मामला सामने आया था। अस्पताल में छह बिलिंग काउंटर हैं, जिनमें 10 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। धांधली के बाद तीन को यहां से हटा दिया गया है। इससे कामकाज प्रभावित होने लगा है। अस्पताल में हर रोज करीब 125 मरीज डिस्चार्ज और 130 भर्ती होते हैं। लैब में भी हर रोज 1000 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच होती है। इसके अलावा एक्सरे में 250 से 300, सीटी स्कैन और एमआरआई में भी 30 से 40 मरीजों की जांच की जाती है जिसमें कर्मचारियों की कमी से काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

......
- कर्मचारियों की कमी से काम का दबाव बढ़ा है, इसलिए अन्य विभागों से कर्मचारियों कर्मचारियों को लिया जा रहा है ताकि अस्पताल का कार्य सुचारु चल सके। ऑनलाइन सिस्टम के लिए चिकित्सा एवं शिक्षा निदेशालय को पिछले एक साल में कई बार पत्र भेजा जा चुका है। -डॉ. जीएस तितियाल, चिकित्सा अधीक्षक, सुशीला तिवारी अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article