फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shops opened on the parking lot built at a cost of Rs 28 lakh at Sindhi intersection in haldwani

Haldwani News: निगम और प्राधिकरण 16 किरायेदारों पर मेहरबान, जनता पार्किंग के लिए परेशान

Sat, 12 Oct 2024 09:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Oct 2024 09:05 PM IST
सार

जिला विकास प्राधिकरण ने सिंधी चौराहे पर बनाई 50 कार और 200 बाइक की पार्किंग को नगर निगम को सौंप दिया है। हद तो ये है कि निगम ने इसमें 16 अस्थायी दुकानें खोल दी हैं। इस कारण पार्किंग का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
Shops opened on the parking lot built at a cost of Rs 28 lakh at Sindhi intersection in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में खरीदारी के लिए आने वाले लोग पार्किंग के लिए परेशान रहते हैं। कई लोग वाहन लाने से बचते हैं। जिला विकास प्राधिकरण ने सिंधी चौराहे पर बनाई 50 कार और 200 बाइक की पार्किंग को नगर निगम को सौंप दिया है। हद तो ये है कि निगम ने इसमें 16 अस्थायी दुकानें खोल दी हैं। इस कारण पार्किंग का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

 

 

जिला विकास प्राधिकरण ने सिंधी चौराहे के पास 28 लाख रुपये से पार्किंग बनाई थी। पार्किंग शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यहां सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग शिफ्ट में 1000 से 1500 वाहन पार्क होते थे। बता दें कि रोडवेज से लेकर मंगलपड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण में निगम की 16 दुकानें भी आ रही हैं। इसमें निगम के किरायेदार भी हैं। नगर निगम इन किरायेदारों पर मेहरबान है। निगम ने इन किराएदारों को दुकान देने जा रहा है। नगर निगम ने इस पार्किंग को बंद कर यहां पर 16 अस्थायी दुकानें खोल दी हैं। पार्किंग बंद होने से 1500 लोग सीधे प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन

क्या कहता है नियम -
किरायेदारी शर्तों के अनुसार निगम के पास किरायेदार हटाने और रखने का प्रावधान है। निगम को किरायेदार हटाने के लिए तीन महीने पहले किरायेदारों को नोटिस देना होता है। निगम किसी भी किरायेदार की किरायेदारी खत्म करने के साथ दुकानों को तोड़ सकता है। इसके बाद भी 1500 लोगों पर 16 लोगों को प्राथमिकता देना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

नगर निगम ने प्राधिकरण से अस्थायी दुकान खोलने के लिए पार्किंग की जगह मांगी थी। निगम को पार्किंग बंद कर अस्थायी दुकानें खोलने के लिए जगह दी गई है।

-एपी वाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed