फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shopping complex will be built in Mangal Padav haldwani

Uttarakhand: हल्द्वानी में बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स, आर्किटेक्ट ने किया निरीक्षण, बनेगा नक्शा

Thu, 11 Jan 2024 05:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Jan 2024 05:48 PM IST
सार

हल्द्वानी में नगर निगम मंगल पड़ाव के पास निगम की पुरानी दुकानों को तोड़कर बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनाएगा। इसका डिजायन और खर्च की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन
Shopping complex will be built in Mangal Padav haldwani
Haldwani - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम मंगल पड़ाव के पास निगम की पुरानी दुकानों को तोड़कर बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनाएगा। इसका डिजायन और खर्च की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस कांप्लेक्स में 56 दुकानें बनाई जाएंगी। बुधवार को अर्किटेक्ट ने इसका निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


नगर निगम मंगल पड़ाव से रोडवेज तक सड़क को मध्य भाग से 12-12 मीटर चौड़ा कर रहा है। इसकी जद में नगर निगम की 14 दुकानें आ रही हैं। नगर निगम इन दुकानदारों को अपने नए शॉपिंग कांप्लेक्स में विस्थापित करने पर विचार कर रहा है। बता दें कि नगर निगम के पास सब्जी मंडी मंगलपड़ाव के पास बहुत बड़ी जगह है। यहां कई दुकानें बनी हैं। निगम ने ये दुकानें किराए पर दी हैं। इन दुकानों की स्थिति बहुत खराब है। कई दुकानों की टिन शेड गल चुकी है। 

विज्ञापन

 

ये पढ़ें- Uttarakhand: "हमारे गांवों की पहचान ही बर्फ से थी और अब"...जानिए इतना बोलते ही क्यों भावुक हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम इन दुकानों की स्थिति सुधारने पर विचार कर रहा है। निगम के अधिकारियों ने बुधवार को आर्किटेक्ट को बुलाया था। आर्किटेक्ट ने इसकी नपाई की। अब आर्किटेक्ट यहां बहुमंजिला शॉपिंग कांपलेक्स का डिजायन बनाएगा। ये इमारत चार मंजिला होगी। इसके बेसमेंट में पार्किंग बनाने की भी योजना है। यहां अतिक्रमण की जद में आने वाले नगर निगम की दुकानों के किराएदारों को भी बसाने पर विचार कर रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि शॉपिंग कांप्लेक्स में 56 दुकानें बनाने पर विचार किया जा रहा है। आर्किटेक्ट इसकी डिजायन और लागत बनाकर देगा। फिर निगम बजट का इंतजाम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed