{"_id":"69b3113e03b18e7adc09465a","slug":"shopkeepers-will-set-up-shops-near-the-kosi-river-nainital-news-c-418-1-ntl1004-4617-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोसी नदी के पास दुकानें लगाएंगे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोसी नदी के पास दुकानें लगाएंगे दुकानदार
विज्ञापन
रामनगर। गर्जिया मंदिर की दुकानें मंदिर परिसर में लगने के बाद से मंदिर समिति और दुकानदारों के बीच विवाद चल रहा है। इसे देखते हुए एसडीएम ने बृहस्पतिवार को दुकानदारों और मंदिर समिति के साथ बैठक की। उन्होंने दुकानदारों को पूर्व की तरह की कोसी नदी के पास दुकानें लगाने के निर्देश दिए।
गर्जिया मंदिर के टीले के सुरक्षात्मक कार्य के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में कोसी नदी के पास स्थित दुकानदारों ने मंदिर समिति के परिसर में अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दी थी। इस पर मंदिर समिति और दुकानदारों के बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बैठक करते हुए गर्जिया मंदिर में निर्माण के स्थान को छोड़कर अन्यत्र जगह को स्नान के लिए खोलने के निर्देश दिए। मंदिर की ओर खुलने वाले पुल के रास्ते को बंद करने को कहा। इस दौरान कोतवाल सुशील कुमार, मंदिर समिति से कुबेर सिंह अधिकारी, निशांत पपनै, दीप जोशी आदि मौजूद रहे।