फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   shoping for dhanteras in haldwani

Dhanteras 2023: धनतेरस कल, खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ

Thu, 09 Nov 2023 12:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Thu, 09 Nov 2023 12:16 PM IST
सार

59वर्षों के बाद धनतेरस पर ग्रहों की लगभग अद्भुत रचना हो रही है जिससे सोना, चांदी, वाहन, बर्तन तथा अन्य छोटा कारोबार करने वालों पर धन वर्षा का संयोग बन रहा है।

विज्ञापन
shoping for dhanteras in haldwani
Dhanteras - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनतेरस 10 अक्तूबर को है। कन्या राशि में चंद्रमा रहने और हस्त नक्षत्र का सानिध्य होने से यह दिन धनतेरस के लिए सर्वोत्तम है। इस बार खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। सुबह 8:58 बजे से 11: 45 मिनट और दोपहर 2:47 से शाम 8:08 बजे तक समय शुभ रहेगा।
विज्ञापन


धनतेरस से लेकर भैया दूज तक इस बार दीपावली पर्व छह दिवसीय रहेगा। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि धनतेरस, यम दीपदान, प्रदोष व्रत 10 नवंबर को होगा। नरक चतुर्दशी 11 और महालक्ष्मी पूजन रविवार 12 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा अन्नकूट और 15 नवंबर को यम द्वितीया अर्थात भैय्या दूज पर्व मनाया जाएगा। श्री महालक्ष्मी पूजन 12 नवंबर को शुभ चौघड़िया मुहूर्त शाम 5:16 बजे से 6:57 बजे तक, अमृत चौघड़िया मुहूर्त शाम 6:58 से रात 8:40 बजे तक रहेगा। नरक चतुर्दशी स्नान मुहूर्त चतुर्दशी तिथि व्याप्ति में चंद्रमा के उदय होने और सूर्योदय से पहले किया जाता है। इस वर्ष यह 12 नवंबर के सूर्योदय पूर्व रात्रि शेष सुबह 5:21 बजे चंद्रोदय के समय स्नान होगा।
विज्ञापन


राशियों के अनुसार करें खरीदारी
धनतेरस के दिन राशियों के अनुसार खरीदारी शुभ रहेगी। मेष राशि के लिए-तांबा, बर्तन, जेवर, वृषभ राशि के लिए सफेद वस्त्र, वाहन और चावल, मिथुन राशि के लिए आभूषण, मकान और हरा रंग, कर्क राशि के लिए चौपहिया वाहन, भूमि और भवन, सिंह राशि के लिए केसर, मिठाई, सोना और रत्न, कन्या राशि के लिए बर्तन, देवी की मूर्ति और वस्त्र खरीदना शुभ रहेगा। तुला राशि में लकड़ी से बनी मूर्ति, आभूषण और देव बर्तन, वृश्चिक राशि में मोदक, मिष्ठान, लड्डू, तांबे और धातु निर्मित वस्तुएं, धनु राशि में वाद्ययंत्र, धार्मिक आध्यात्मिक, पुस्तक और मंदिर, मकर राश में वाहन और नूतन वस्त्र, कुंभ में तांबे का कलश, दीपक और भगवान का आसन, मीन राशि में फल, मशीन, तांबे के बर्तन, जेवर और वाहन खरीदना शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार करने वालों की चांदी, 59 साल बाद बना संयोग
59वर्षों के बाद धनतेरस पर ग्रहों की लगभग अद्भुत रचना हो रही है जिससे सोना, चांदी, वाहन, बर्तन तथा अन्य छोटा कारोबार करने वालों पर धन वर्षा का संयोग बन रहा है। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय के अनुसार इस बार धनतेरस पर सोना, चांदी, वाहन, बर्तन के अतिरिक्त नमक, झाड़ू खरीदना शुभ होता है।


इस दिन लोहा, कांच की वस्तुएं, काले कपड़े और तेल खरीदने से बचना चाहिए। वहीं शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी का प्रिय दिन है। हस्तनक्षत्र, प्रीति योग, शुक्र कन्या राशि में, बृहस्पति मेष राशि में, सूर्य तुला में और शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहकर शशि राजयोग बना रहे हैं। इस दिन घर के मुख्यद्वार के दायीं ओर चार बत्तियों का दीपक जलाकर दीपदान करना शुभता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed