{"_id":"68795c11cd5894e7630d8c91","slug":"shooting-training-started-players-did-not-get-pistols-haldwani-news-c-337-1-shld1032-123668-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शूटिंग प्रशिक्षण शुरू, खिलाड़ियों को नहीं मिली पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शूटिंग प्रशिक्षण शुरू, खिलाड़ियों को नहीं मिली पिस्टल
विज्ञापन
हल्द्वानी। खेल विभाग ने गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आधी-अधूरी तैयारियों के साथ शूटिंग रेंज शुरू कर दी है। कोच केवल चार से पांच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। शूटिंग रेंज में आने वाले खिलाड़ी अपनी पिस्टल से अभ्यास कर रहे हैं।
खेल विभाग ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में एक जुलाई से शूटिंग रेंज की शुरुआत की थी। इसके लिए कांट्रेक्ट प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। विभाग की ओर से जिले में हल्द्वानी के साथ ही भीमताल और नैनीताल में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की बात कही गई थी। इसके लिए कोच की ओर से डमी पिस्टल, टारगेट समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी गौलापार स्टेडियम में खिलाड़ियों को डमी पिस्टल उपलब्ध नहीं हो पाई है। अभी स्टेडियम में चार से पांच खिलाड़ी ही अपने संसाधनों से प्रशिक्षण ले रहे हैं। संवाद