फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shooters will be ready in Haldwani, shooting range will be built

Nainital News: हल्द्वानी में तैयार होंगे निशानेबाज, बनेगी शूटिंग रेंज

Fri, 19 Jan 2024 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 19 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Shooters will be ready in Haldwani, shooting range will be built
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। राज्यवर्धन राठौर, जसपाल राणा, अभिनव बिंद्रा और मनु भाकर को देखकर शूटिंग के खेल में कॅरिअर बनाने का सपना देख रहे कुमाऊं के युवाओं को जल्द तोहफा मिलने जा रहा है। खेल विभाग हल्द्वानी में शूटिंग रेंज बनवाएगा। फरवरी से इसका काम शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में कुमाऊं के युवाओं को अब निशानेबाजी सीखने के लिए देहरादून या दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


प्रदेश में अभी देहरादून में ही मानक के अनुसार शूटिंग रेंज बनी है। खेल विभाग ने राष्ट्रीय खेलों के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर देहरादून में ही नई शूटिंग रेंज बनायी है। मगर कुमाऊं अभी तक कोई शूटिंग रेंज नहीं है। दरअसल शूटिंग का खेल काफी महंगा है और इसके लिए इंडोर स्टेडियम में रेंज बनायी जाती है, इसलिए खेल विभाग ने अब गौलापार में निर्माणाधीन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शूटिंग रेंज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए 12 लाख रुपये के खर्च का अनुमान है। विभाग के अनुसार, यहां बने बहुद्देशीय हॉल में 10 मीटर प्रतिस्पर्धा की शूटिंग रेंज का निर्माण किया जाएगा। इसमें 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल के इवेंट आयोजित हो सकेंगे।
विज्ञापन



गौलापार स्टेडियम में बने इंडोर स्टेडियम में शूटिंग रेंज बनायी जाएगी। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। हॉल में वुडन वर्क के साथ ही शूटिंग संबंधी काम होंगे। फरवरी में शूटिंग रेंज का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राशिका सिद्दीकी, सहायक निदेशक खेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed