फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sherwood College alumni celebrate golden jubilee

Nainital News: शेरवुड कॉलेज में पूर्व छात्रों ने मनाई स्वर्ण जयंती

Fri, 05 Apr 2024 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 05 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Sherwood College alumni celebrate golden jubilee
शेरवुड में मौजूद नेपाल के पूर्व सेना प्रमुख सहित पांच दशक पुराने विद्यार्थी। संवाद
नैनीताल। नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में 1974 के बैच में पासआउट हुए विद्यार्थियों की स्वर्ण जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान विद्यालय स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेपाल के पूर्व सेना प्रमुख जनरल पवन बहादुर पांडे सहित 26 विद्यार्थी परिवार सहित शामिल हुए।
विज्ञापन


समारोह में प्रधानाचार्य अमनदीप सन्धू ने कहा कि विद्यालय में शिक्षित हुए छात्रों ने भारत सहित संपूर्ण विश्व में हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि शेरवुड के पूर्व छात्रों ने डेढ़ शताब्दी से भी ज्यादा समय से सैन्य, प्रशासनिक, राजनीतिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस मौके पर उन्होंने पूर्व छात्रों का परिचय प्राप्त करने के बाद उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। पूर्व छात्रों ने भी प्रधानाचार्य संधू को स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में 1974 बैच के 26 पुरातन छात्र सपरिवार सम्मिलित हुए। पूर्व छात्र विद्यालय में मिले सम्मान स्वागत से अभिभूत नजर आए। यहां आए विद्यार्थियों में 1974 बैच के कॉलेज कैप्टन हिम्मत सिंह सन्धू, राकेश भसीन, विनोद अग्रवाल, जनरल पवन बहादुर पांडे, मेजर जनरल शौर्येश भट्ट, अतुल वन आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed