{"_id":"69a1fc56821c20f85a04d533","slug":"shared-thoughts-on-the-research-trip-nainital-news-c-238-1-shld1023-123175-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शोध यात्रा पर साझा किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शोध यात्रा पर साझा किए विचार
Sat, 28 Feb 2026 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। विजिटिंग प्रोफेसर डायरेक्टरेट व रसायन विज्ञान विभाग की ओर से डीएसबी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रख्यात जर्मन वैज्ञानिक प्रो. क्रिस्टोफ अरेंज ने स्पिंगों लिपिड मेटाबोलिज्म फॉर ड्रग डिस्कवरी विषय पर व्याख्यान दिया। जेएनयू नई दिल्ली से आईं प्रो. शैलजा सिंह ने मलेरिया की रोकथाम और उसके पैरासाइट को ब्लॉक करने में होने वाली रिसर्च पर कार्य साझा किया। दोनों वक्ताओं ने अपनी शोध यात्रा पर विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं को जिज्ञासा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ शोध कार्य करने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रो. चित्रा पांडे, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नंदा गोपाल साहू, प्रो. गीता तिवारी, डॉ. सुहेल जावेद, प्रो. महेश चंद्र आर्या, डॉ. मनोज धूनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन