फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shailnt begin training under the auspices of the theatrical mode

शैलनट के तत्वावधान में नाट्य विधा का प्रशिक्षण शुरू

Mon, 05 Oct 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ भवाली (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ भवाली (नैनीताल)। Updated Mon, 05 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

प्रमुख नाट्य संस्था शैलनट की ओर से राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के सहयोग से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में तीस दिवसीय बाल रंगमंच कार्यशाला शुरू हो गई है।

विज्ञापन


कार्यशाला में राष्ट्रीय नाट्य विद्याय नई दिल्ली के रंगमंच विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को नाट्य विधा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शैलनट के निदेशक डा. डीएन भट्ट ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों का व्यक्तित्व विकास है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रसिद्ध मराठी लेखक श्रीरंग गोडबोले द्वारा लिखित नाटक पर ‘हमें खेलना है’ तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


नाटक का मंचन 30 अक्तूबर को सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली में किया जाएगा। कार्यशाला के संयोजक डा. डीएन भट्ट ने बताया कि नाटक का निर्देशन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली की वंदना वशिष्ठ द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में बच्चों को अभिनय, गायन, संवाद व कहानी लेखन, निर्देशन, सवादों का सही उच्चारण करना, रूप सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, मंच सज्जा, सैट निर्माण आदि का भी गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।


कार्यशाला में वंदना वशिष्ठ के अलावा भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के डा. अभिजीत मंडल, राजीव कुमार शर्मा, डा. हरीश जोशी, डा. दिनेश चंद्र जोशी आदि बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed