फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shaheed Balwant Singh Marg's picture will change soon

जल्द बदलेगी शहीद बलवंत सिंह मार्ग की तस्वीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Balwant Singh Marg's picture will change soon
बेतालघाट (नैनीताल)। शहीद बलवंत सिंह मार्ग की तस्वीर जल्द बदलेगी। इस सड़क के सुधारीकरण के लिए लोनिवि को एक करोड़ चार लाख रुपये की राशि मिल गई है। वहीं लोनिवि अधिकारियों का कहना है कि जून में इस मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने बताया कि समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य की ओर से क्षेत्र में की गई घोषणा के बाद डीएम सविन बंसल ने खनन न्यास निधि से धनराशि जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि लोनिवि निर्माण खंड को शीघ्र निविदा निकालने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि शहीद बलवंत सिंह मार्ग विकास खंड को जोड़ने वाला सबसे कम दूरी का मार्ग है। बताया कि भंडारपानी, तल्लीसेठी, रतौड़ा, विल्लेख नाम से इस मार्ग को राज्य मार्ग घोषित कराया जा चुका है। शहीद बलवंत सिंह मार्ग के सुगम होने पर आधे घंटे से भी कम समय में गरमपानी से बेतालघाट पहुंचा जा सकता।
विज्ञापन

इधर, लोनिवि के ईई डीएस कोटियाल ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं। कहा कि जून के मध्य में इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed