{"_id":"576adfe04f1c1bef58b4809e","slug":"shahabad-in-the-final-by-defeating-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद को हराकर महाराष्ट्र फाइनल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबाद को हराकर महाराष्ट्र फाइनल में
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेड्स कप हॉकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला प्रायोजित 94वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें महाराष्ट्र ने शाहबाद को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली। बृहस्पतिवार को दूसरा सेमीफाइनल शाम 4:30 बजे से लखनऊ और जालंधर के बीच खेला जाएगा।
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेले गए मैच में महाराष्ट्र ने शाहबाद को 3-1 से हराया। पहले हाफ में ही महाराष्ट्र की टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। टीम के लिए यह गोल दूसरे मिनट में सत्यजीत सामंत और 22वें मिनट में मो.अय्यूब ने किए। दूसरे हाफ में शाहबाद की ओर से एकमात्र सफलता 38 वें मिनट में अमृतराज के हाथ लगी।
लेकिन, जल्द ही महाराष्ट्र की ओर से तीसरा गोल करने में 55वें मिनट में कुणाल ने कर टीम को 3-1 से विजयी बना दिया। अंपायर मंजुल प्रकाश सनवाल, सीएल साह, अमित कुमार व ललित साह थे। तकनीकी समिति में दीपक साह व रोहित साह जबकि तकनीकी निदेशक अहमद सिद्दीकी थे। मैच का आंखों देखा हाल मनोज कुमार ने सुनाया।