फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shah will address eight feet from a raised platform

आठ फीट ऊंचे मंच से संबोधित करेंगे शाह

Sat, 03 Dec 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 03 Dec 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shah will address eight feet from a raised platform
bjp logo

सात दिसंबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रैली का समापन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा के साथ होगा। जनसभा में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले की 15 विधानसभा क्षेत्रों से करीब तीस हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे।

विज्ञापन


जनसभा स्थल पर मंच तैयार हो गया है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने जनसभा स्थल पहुंचकर जायजा लिया। उधर, सभी बड़े नेता रैली को सफल बनाने के लिए बैठकों और जनसंपर्क में जुटे हैं।
विज्ञापन


रैली के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट के मुताबिक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर मंडल अध्यक्ष स्तर पर दायित्व सौंपे गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा एमबी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में सुबह 11 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजराज बिष्ट के मुताबिक जनसभा स्थल पर दो मंच बन गए हैं। अमित शाह के लिए 28 गुणा 48 फीट और आठ फीट ऊंचा मंच तैयार किया गया है। मंच पर अमित शाह के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष, चारों पूर्व सीएम और विधायक मौजूद रहेंगे।

20 गुणा 48 फीट और चार फीट ऊंचा दूसरा मंच भी तैयार किया गया है। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय नेताओं को जगह दी जाएगी। संयोजक बिष्ट के मुताबिक जनसभा में नैनीताल, ऊधमसिंह लोकसभा की विधानसभाओं के अलावा रामनगर विधानसभा से भी जनता रैली में पहुंचेगी।

जनसभा स्थल पर 12 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। कार्यक्रम स्थल के एक किमी की परिधि में सभी छोटी और बड़ी पार्किंग स्थल बुक हो गए हैं। पांच और छह दिसंबर से प्रदेश पदाधिकारियों का हल्द्वानी पहुंचना शुरू हो जाएगा।


नेताओं को ठहराने के लिए सर्किट हाउस के अलावा शहर के कई गेस्ट हाउस एडवांस बुक कराए गए हैं। शुक्रवार को सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने जनसभा स्थल पहुंचकर मंच देखा और ग्राउंड की क्षमता का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ महामंत्री संगठन संजय कुमार, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विस संयोजक तरुण बंसल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed