फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shadow Mist in Nainital in the day, at night, rain

नैनीताल में दिन में छायी धुंध, रात में बारिश

Wed, 04 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल/हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल/हल्द्वानी। Updated Wed, 04 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल/हल्द्वानी। सरोवर नगरी नैनीताल में मंगलवार को दिनभर मौसम ने कई रंग बदले। सुबह से लेकर शाम तक समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के जंगलों में आग लगने की वजह से वातावरण में धुंध छायी रही। शाम को चार बजे फिर हल्के बादल छाने लगे।

रात्रि को आठ बजे से फिर धूल भरी तेज हवाएं चलने लगी। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान कम रहने के कारण मंगलवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि उमस अधिक होने के कारण पसीना नहीं रुक रहा था। मंगलवार को देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed