फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   sha became the district president of the club Luynes

ईशा बनीं लायनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट

Sat, 28 Nov 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Sat, 28 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
sha became the district president of the club Luynes

लायनेस क्लब का डिस्ट्रिक्ट इंस्टालेशन समारोह शुक्रवार को नैनीताल क्लब सभागार में हुआ। नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट ईशा साह समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि क्लब की वायस मल्टीपल काउन्सिल चैयरपर्सन लायनेस छाया सक्सेना ने सभी का आह्वान किया कि वह सामाजिक सेवा को ही अपना मूल मंत्र बनाएं। उन्होंने कहा समाजसेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।

विज्ञापन


उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, गरीब बच्चों तथा परिवारों को मदद देने में क्लब की ओर से किये जा रहे कार्यक्रमों को सराहा। इस मौके पर ईशा साह ने डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट, नीलू एल्हेंस को डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसीडेंट, मंजू कंसल को सेक्रेटरी, मंजू बिष्ट को ट्रेजरार व रेखा त्रिवेदी को पीआरओ पद की शपथ ली।

विज्ञापन


 नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट ईशा साह ने मुख्य अतिथि समेत सभी का स्वागत कर वर्षभर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन वर्षांजलि श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर मीनू शर्मा, सुमा कंसल, ज्योति खन्ना, निधि कंसल, मोनिका साह, मंजू कंसल, मंजू बिष्ट, नीरजा बोरा, रिता टंडन, प्रीता जैन, अरूणा टंडन, नीरजा बोरा, गीता साह समेत क्लब के अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed