फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sewer taps turned out, Hungama

नलों में निकला सीवर, हंगामा

Sun, 10 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़ Updated Sun, 10 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sewer taps turned out, Hungama
जयपुर खीमा गांव में नल में सीवर का पानी आने पर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। लोगों ने ट्यूबवैल बंद करा दिया और लाइन का दुरुस्त करने की मांग करने लगे। वहीं, मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने पानी का सैंपल लिया। जल संस्थान के अधिकारियों ने भी मौका का जायजा लिया। उन्होंने लाइन बदलने और पेयजल लाइन के ऊपर गटर बनाने वाले पर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन



 शनिवार सुबह जयपुर खीमा गांव में पेयजल लाइन से सीवर निकलने पर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति पाठक की शिकायत पर तहसीलदार भुवन चंद्र कांडपाल मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


ग्रामीण महेश कबड़वाल, कीर्ति पाठक, जगदीश कबड़वाल, जगदीश चंद्र कबड़वाल, मोती राम कपिल, दया किशन कबड़वाल, नबीन सुनाल, हरीश कबड़वाल, गिरीश कबड़वाल, प्रकाश पांडे, दीपांशु, बसंत बल्लभ, हेम कबड़वाल ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने लाइन के ऊपर ही शौचालय का निर्माण कराया है। जिसका सीवर पेयजल लाइन पर आ रहा है। तहसीलदार ने लोगों को शांत कराया। उन्होंने जल संस्थान के अवर अभियंता से फोन पर बात कर लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने जल संस्थान के अवर अभियंता भाष्कर बेलवाल का भी घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed