फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sewa Saptah in Us Nagar

हम शासन चलाने के लिए नहीं, विकास को सत्ता में आए: सैनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sewa Saptah in Us Nagar
कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि । संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/सितारगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत यहां आयोजित चार विधानसभा क्षेत्रों के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा का गठन ही समाज और देशसेवा के लिए हुआ है। भाजपा शासन करने के लिए नहीं बल्कि देश के विकास के लिए सत्ता में आई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर मार्ग पर स्थित एक रिजॉर्ट परिसर में विधानसभा जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर के शिक्षकों, पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों का प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ। भाजयुमो के गुंजन सुखीजा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. सैनी समेत पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, राम मेहरोत्रा ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डॉ. सैनी ने भाजपा का इतिहास बताया। विधायक चीमा ने पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां बताईं। जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम बताए। राहुल पैगिया ने संचालन किया। वहां प्रदेश मंत्री गुरविदर सिंह चंडोक, महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, दीपक बाली, लवीस अरोरा, आशीष गुप्ता, अर्जुन कश्यप, पंडा विकास अग्निहोत्री, अर्चना चौहान, बबलू चौधरी, राबिया बेगम, लाजपत सेतिया, पवन अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला भवन सितारगंज में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में सांसद डॉ. सैनी ने कहा कि उत्तराखंड में भारत सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। कहा कि मोदी सरकार ने विश्व में देश का मान बढ़ाया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वहां रतन लाल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, ऊधम सिंह नगर सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेंद्र रावत, हिमांशु बिष्ट, कमल जिंदल, विजय सलूजा, राकेश त्यागी, आदेश ठाकुर, दीपक गुप्ता, कुलदीप गंगवार आदि थे।

जसपुर में 500 बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
जसपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को मोहल्ला जोशियान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खड़क सिंह चौहान, डॉ. रवि सहोता, शीतल जोशी, कमल चौहान आदि ने किया। शिविर में चिकित्सकों ने करीब 500 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहां क्षेत्र के 150 लोगों की इलेक्ट्रो कार्डियोग्राफ़ी (ईसीजी) टेस्ट किया गया। वहां कमल चौहान, बलराम तोमर, मनोज पाल, शीतल जोशी, विनीत चौहान, धर्मेंद्र जोशी, धर्मेंद्र कुमार, भूदेव सिंह, रवि साहनी, प्रेम सिंह सहोता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed