{"_id":"5787e2a24f1c1b217913dc55","slug":"seven-years-later-implicated-tiger-hunter-amara","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल बाद फंसा टाइगर का शिकारी अमरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल बाद फंसा टाइगर का शिकारी अमरा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर वन रेंज की टीम ने 2009 में टाइगर के शिकार में शामिल फरार अभियुक्त अमरनाथ उर्फ अमरा को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। टाइगर के शिकार में कुख्यात तस्कर संसार चंद का भाई नारायण चंद्र भी नामजद था। अमरनाथ की गिरफ्तारी हरिद्वार से हुई है। पूछताछ में वन्य जीव तस्करी और टाइगर के शिकार से जुड़े कई मामलों का खुलासा हो सकता है।
फतेहपुर रेंज अधिकारी कैलाश चंद्र पंत के मुताबिक 2009 में टाइगर का शिकार हुआ था। वन विभाग ने वन्य जीव अधिनियम के तहत अमरनाथ उर्फ अमरा निवासी थाना पथरी जिला हरिद्वार और कुख्यात तस्कर संसार चंद के भाई नारायण चंद्र को नामजद किया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मामला चल रहा है। आरोपी अमरनाथ की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय ने 23 अक्तूबर 2015 को वारंट जारी किया था।
रेंज अधिकारी कैलाश पंत के मुताबिक फरार आरोपी के हरिद्वार में होने की मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार वन विभाग को अलर्ट किया गया। हरिद्वार रेंज की टीम के साथ हल्द्वानी फतेहपुर रेंज की टीम ने आरोपी अमरनाथ उर्फ अमरा को गिरफ्तार कर लिया। टीम में मुरलीधर जोशी, दीवान नेगी, नवीन जोशी, राजीव जोशी, ओम प्रकाश और खड़क बहादुर शामिल थे।