फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Seven year old child dies after being hit by high speed car

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर सात साल के बच्चे की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Seven year old child dies after being hit by high speed car
हल्द्वानी। बरेली रोड पर सड़क पार कर रहा सात वर्षीय मासूम तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। बच्चे को एसटीएच ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बरेली रोड स्थित पर्वतीय मोहल्ले में गोपाल सिंह अपनी पत्नी सुनीता और सात वर्षीय बेटे गोलू के साथ रहता है। शुक्रवार दोपहर गोलू अपनी मां के साथ एक नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर शाम सुनीता गोलू को लेकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन

बरेली रोड स्थित पॉल कांप्लेक्स के पास काठगोदाम की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने गोलू को टक्कर मार दी, इससे गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। सुनीता स्थानीय लोगों की मदद से गोलू को बेस अस्पताल लेकर पहुंची, यहां से डॉक्टरों ने गोलू को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान गोलू की मौत हो गई। पुलिस को फिलहाल मामले की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed