फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Seven Kumaon also celebrated Vijay Diwas

सात कुमाऊं ने भी मनाया विजय दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Seven Kumaon also celebrated Vijay Diwas
हल्द्वानी। सात कुमाऊं के पूर्व सैनिकों ने रामपुर रोड स्थित एक गार्डन में विजय दिवस मनाया। वक्ताओं ने 1971 के वीरों की गौरवशाली वीरता को याद किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सूबेदार उत्तम सिंह ने कहा कि सतवीर पल्टन (सात कुमाऊं रेजीमेंट) ने छंब सेक्टर में अपने रण कौशल का प्रदर्शन किया था। पल्टन ने 1971 में दुश्मन सेना को भारी क्षति पहुंचाई थी। इस दौरान दो जेसीओ और 23 जवान देश के लिए कुर्बान हो गए थे। कार्यक्रम में कैप्टन गोपाल सिंह बिष्ट, सूबेदार विष्णु दत्त पाठक, सूबेदार मेजर चंद्र सिंह, नायब सूबेदार देवीदत्त, चंद्रीदत्त पाठक, पुष्कर सिंह धामी आदि मौजूद रहे।
15 कुमाऊं बटालियन ने मनाया विजय दिवस
हल्द्वानी। 15 कुमाऊं (इंदौर) बटालियन ने विजय दिवस (गडरा डे) की 50 वी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। आरटीओ रोड कुसुमखेड़ा स्थित एक बैंक्वेंट हाल में आयोजित कार्यक्रम में सूबेदार आनंद खनका ने 1971 के युद्ध की गाथा पर प्रकाश डाला। कर्नल भट्ट और संजय यादव ने भी युद्ध के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एसके चौधरी ने दीपजला कर समारोह की शुरुआत की। इस मौके पर 1971 के शहीद नायक दुर्गा दत्त (वीर चक्र विजेता) के बेटे जीडी जोशी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संचालन कैप्टन खड़क सोन और समापन नायब सूबेदार डीके चंद्र ने किया। इस मौके पर कर्नल विवेक भट्ट, कर्नल यादव, डिप्टी कमांडेंट केआरसी कर्नल आशीष मिश्रा, डिप्टी कमांडेंट जेएलए, कर्नल एसआर जाधव, कैप्टन सीबीएस बसेड़ा, कैप्टन मोहन ऊलसाई, कैप्टन वीर सिंह बसेड़ा, देबराज ज्यादा, कैप्टन प्रताप बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed