{"_id":"68cc7366d622143cf001d2b5","slug":"seven-days-ultimatum-to-remove-encroachment-haldwani-news-c-8-1-hld1044-639075-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रहेंगे। इसके पहले बृहस्पतिवार को नगर निगम और प्रशासन की टीम ने नरीमन तिराहा से गौला पुल तक अतिक्रमण की स्थिति देखी। दाहिने लेन में ज्यादातर अतिक्रमण तो हट गया लेकिन कुछ को हटाना बाकी था। एसडीएम के अनुसार ऐसे में इन्हें सात दिन का नोटिस प्रशासन ने दिया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर निरीक्षण करने पहुंची टीम ने पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण को देखा। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि अधिकतर अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। केवल कुछ संरचना शेष है। इन्हें हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। वहां नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एसडीएम राहुल शाह के अलावा यूयूएसडीए और पीडब्ल्यूडी की टीम शामिल रही।
200 मीटर सुरक्षा दीवार बनी
निरीक्षण के क्रम में टीम ने सुरक्षा दीवार की स्थिति देखी। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (यूयूएसडीए) ने अब तक 200 मीटर से अधिक दीवार का निर्माण पूर्ण कर लिया है। शेष कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
457 लाख से चमकेगा नरीमन से गौलापुल
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग-87 पर नरीमन तिराहा से गौला पुल तक मार्ग की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य के लिए 457.61 लाख रुपये खर्च होंगे। एनएचएआई ने डिपॉजिट मद में धनराशि स्वीकृत की है। इससे चौड़ीकरण के अलावा क्रैश बैरियर सहित अन्य कार्य होंगे। एसडीएम ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अगले 15 दिनों के भीतर पूर्ण कर ली जाएगी।