{"_id":"824a95df194a2fe767183aa135753da0","slug":"seven-a-side-cricket-tournament-all-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहदरा और ग्वालियर ने जीत दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहदरा और ग्वालियर ने जीत दर्ज की
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 13 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसए और एनटीजी के सहयोग से चल रही 30वीं अखिल भारतीय बीएल साह स्मृति सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को शाहदरा की दो टीमों और ग्वालियर की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पहले मैच में एएनसीसी शाहदरा ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 82 रन बनाए। जवाब में हरिद्वार की टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 71 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में माडर्न क्रिकेट क्लब शाहदरा ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 86 रन बनाए। जवाब में डीडीए दिल्ली की टीम 5 विकेट पर 85 रन ही बना सके। दिन के तीसरे मैच और अंतिम मैच में ग्वालियर ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 123 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में कुमाऊं विवि नैनीताल की टीम निर्धारित ओवरों में 4 विकेट पर 66 रन ही बना सकी। अंपायर दीपक भंडारी, विनीत पाठक, प्रेम सिंह बिष्ट, योगेश, स्कोरर उमेश कांडपाल सोनी और उद्घोषक मनोज कुमार थे।
विज्ञापन