{"_id":"63237ed4320e42764a436e99","slug":"session-will-start-from-november-kitchha-news-hld4758370175","type":"story","status":"publish","title_hn":"किच्छा में नवंबर से होगी गन्ना पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किच्छा में नवंबर से होगी गन्ना पेराई
विज्ञापन
किच्छा चीनी मिल में ईडी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया से वार्ता करते विधायक तिलक राज बेहड़।
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने चीनी मिल के अधिशासी निदेशक (ईडी) त्रिलोक सिंह मर्तोलिया से चीनी मिल का मरम्मत कार्य समय से पूरा कर पेराई सत्र का लक्ष्य बढ़ाने के लिए कहा। ईडी ने मिल को नवंबर के पहले सप्ताह में चलाने का भरोसा दिलाया।
विधायक बेहड़ ने बृहस्पतिवार को चीनी मिल के ईडी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। बेहड़ ने ईडी को बताया कि चीनी मिल के कर्मचारियों की संख्या कम होने का कारण ठेकेदार बाहर के लोगों को मिल के काम पर लगाता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलता। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों को ठेकेदार के माध्यम से रोजगार दिलाने के लिए कहा।
विधायक बेहड़ ने ईडी से कहा कि चीनी मिल के पेराई सत्र के लिए मरम्मत कार्य समय पर पूरा करवाया जाए। मिल के ईडी मर्तोलिया ने बताया कि सीसीटीवी समेत मौके पर जाकर मिल के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। गन्ना मंत्री ने भी समय से मिल चलाने के निर्देश दिए हैं। यह मिल पुरानी तकनीक की है। समस्याएं सुलझाने के लिए नेशनल फेडरेशन से भी सलाह ली गई है। इस पेराई सत्र के बाद समय पर ब्वॉयलर के सिस्टम को सुधारा जाएगा। इस दौरान सभासद लियाकत अली, दिलीप सिंह बिष्ट, जीवन जोशी, गौरव बेहड़, मुर्तजा अली, संतोष सिंह, महेंद्र सिंह, कुर्बान अली, संतराम आदि थे।