फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sensation in Beripadav Following Discovery of Woman's Body

Nainital News: बेरीपड़ाव में महिला का शव मिलने से सनसनी

Thu, 04 Jun 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 04 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sensation in Beripadav Following Discovery of Woman's Body
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के बेरीपड़ाव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप खाली सरकारी फार्म में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। मृतका की पहचान सुनीता (50) पत्नी स्व. संतपाल, निवासी गौलागेट बेरीपड़ाव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुनीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली थी और वर्तमान में परिवार के साथ बेरीपड़ाव में रह रही थी। महिला के पांच बच्चे हैं। दो बेटियों का विवाह हो चुका है। सुनीता मंगलवार शाम से घर से लापता थी। परिजनों ने देर रात तक महिला की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार सुबह खुरपिया फार्म क्षेत्र में शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजनों ने शव की पहचान सुनीता के रूप में की। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन राणा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed