फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Senior Superintendent of Police held monthly crime seminar in police lines Nainital

पुलिस लाइन में की मासिक अपराध गोष्ठी: एसएसपी ने कहा- महिला पुलिसकर्मियों को भी रात्रि ड्यूटी में शामिल करें

Sat, 05 Oct 2024 09:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 05 Oct 2024 09:55 AM IST
सार

नैनीताल जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब रात में भी महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नजर आएंगी। नैनीताल में हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को महिला पुलिसकर्मियों को भी रात्रि ड्यूटी में शामिल करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Senior Superintendent of Police held monthly crime seminar in police lines Nainital
मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब रात में भी महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नजर आएंगी। नैनीताल में हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को महिला पुलिसकर्मियों को भी रात्रि ड्यूटी में शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को लगातार सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि बॉर्डरों और सभी संभावित स्थलों पर एसओजी को शामिल कर प्रभावी चेकिंग की जाए।

 

शुक्रवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस लाइन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना व शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। उन्होंने जिले में बेहतर यातायात व्यवस्था और नियमों का पालन कराए जाने के लिए सीपीयू को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना क्षेत्र में ड्यूटी मैनेजमेंट करते हुए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: सड़क सरकार की...फड़ लगवाकर कमा रहे व्यापारी, प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है अवैध कमाई का खेल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसएसपी ने रात में महिला सुरक्षा के लिए थानों में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को भी रोटेशनवार गश्त में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाएं, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के आसपास प्रभावी चेकिंग की जाए। उन्होंने थानों में पंजीकृत मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का विवरण न्यायालयों में नियमनुसार प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए कहा। समीक्षा बैठक में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, एसपी यातायात व अपराध हरबंस सिंह समेत सीओ, कोतवाल व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed