फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Semester system at the undergraduate level will be applied

स्नातक स्तर पर लागू होगा सेमेस्टर सिस्टम

Wed, 08 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Wed, 08 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Semester system at the undergraduate level will be applied
कुमाऊं विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
 कुमाऊं विश्वविद्यालय ने नये शिक्षा सत्र से स्नातक स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है। मंगलवार को विवि परीक्षा समिति की बैठक में कुमाऊं भर से आए प्राचार्यों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस फैसले में अंतिम मोहर लगाई गई। विवि प्रशासन ने सेमेस्टर सिस्टम का पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिया है, इसे एक हप्ते के भीतर विवि के परिसरों और संबद्ध कालेजों में भेजने के साथ ही विवि की वेबसाइट में भी अपलोड कर दिया जाएगा। नए शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए परिसरों में 20 और डिग्री कालेजों में 30 जून ने प्रवेश आवेदन पत्रों का वितरण किया जाएगा। फिलहाल स्नातक प्रथम वर्ष में ही सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा।
विज्ञापन


विवि के कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी की अध्यक्षता में विवि प्रशासनिक भवन में सुबह 11 बजे से परीक्षा समिति की विशेष बैठक हुई। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू करने पर लंबी चर्चा के बाद उसमें सभी प्राचार्यों की मौजूदगी के बाद अंतिम मोहर लगाई गई। प्रो. धामी ने बताया कि अल्मोड़ा और नैनीताल परिसर में 20 जून से एडमिशन फार्म बांटे जाएंगे, जो पांच जुलाई तक जमा होंगे। 15 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। डिग्री कॉलेजों में 30 जून से एडमिशन फार्म मिलेंगे, जो 16 जुलाई तक जमा होंगे। इसी तिथि से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक अगस्त से पढ़ाई शुरू होगी। इसके अलावा स्नातक द्वितीय व तृतीय के परीक्षार्थियों को परीक्षाफल घोषित होने के एक पखवाड़े के भीतर अगली कक्षा में प्रवेश लेना आवश्यक होगा। 
विज्ञापन


बैठक में रजिस्ट्रार प्रो. डीसी पांडे, मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे, नैनीताल परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, अल्मोड़ा के प्रो. आरएस पथनी, संकायाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार, प्रो. भगवान सिंह बिष्ट, प्रो. एसडी शर्मा, प्रो. पीसी कविदयाल, आशा आर्या, पीसी पांडे, विधान चौधरी, अभिराम पंत, एमएम पांडे आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा कार्यक्रम भी हुआ घोषित
नैनीताल। मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि ओड सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 31 अक्टूबर 2016 और इवन सेमेस्टर के फार्म 29 अप्रैल 2017 तक जमा होंगे। एनवल मोड (रेगुलर) के फार्म 30 नवंबर 2016 तक जमा होंगे। इसी तरह से ओड सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 नवंबर 2016, इवन सेमेस्टर की 15 मई 2017 और एनवल मोड (रेगुलर) की 20 मार्च 2017 तक होंगी। प्रो. पांडे ने बताया कि ओड सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 नवम्बर से शुरू होकर 15 दिसंबर 2016 तक चलेंगी। इवन सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 मई 2017 से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी। एनवल मोड (रेगुलर) के एग्जाम 6 अप्रैल से शुरू होकर छह जून 2017 तक चलेंगे। ब्यूरो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed