फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Self got interested. Murari Lal Maheshwari Gold Medal

रुचि को मिला स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Self got interested. Murari Lal Maheshwari Gold Medal
नैनीताल के डीएसबी परिसर में 16वें दीक्षांत समारोह में अमर उजाला के संस्थापक मुरारी लाल माहेश्वरी - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। डीएसबी परिसर में संचालित पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की टॉपर रुचि जोशी को कुमाऊं विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह में अमर उजाला के संस्थापक स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से नवाजा गया। कुलाधिपति और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रुचि जोशी को यह पदक प्रदान किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के टॉपर को हर साल स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाता है। इस वर्ष अल्मोड़ा निवासी रुचि जोशी को इस पदक से नवाजा गया है। रुचि स्नातक के दौरान 77 यूके बीएन एनसीसी की पहली महिला सीनियर अंडर अफसर बनीं। साल 2010 में गणतंत्र दिवस परेड में राज्य और श्रीलंका में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री पदक, बेस्ट कैडेट एनसीसी से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि वह 2014 में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की छात्रसंघ उपाध्यक्ष रहीं। पत्रकारिता पाठ्यक्रम के बाद वह वर्तमान में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के लिए मीडिया प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रही है। साथ ही ऑल इंडिया रेडियो दिल्ली में उद्घोषक के रूप में जुड़ी हैं। वह पत्रकारिता के क्षेत्र में नाम रोशन करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed