{"_id":"6aeb8fe9d188775c8b0552ec","slug":"selection-of-players-from-nainital-for-residential-sports-hostels-nainital-news-c-337-1-ha11015-138565-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आवासीय खेल छात्रावासों में नैनीताल के खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आवासीय खेल छात्रावासों में नैनीताल के खिलाड़ियों का चयन
Thu, 05 Nov 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। खेल निदेशालय ने वर्ष 2026-27 के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी की है। नैनीताल जिले के कई खिलाड़ियों ने इसमें जगह बनाई है।
जिले के खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स, फुटबाल और हॉकी सहित विभिन्न खेलों में हुआ है जिन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में भेजा जाएगा। रुद्रप्रयाग में दो बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी और रुद्रपुर में एक बालक एथलेटिक्स खिलाड़ी चुने गए हैं। बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ और खटीमा के लिए पांच बालिकाएं, जबकि कोटद्वार और टनकपुर के लिए एक बालक चयनित हुआ है। फुटबाल में हल्द्वानी और देहरादून के लिए आठ बालक, वहीं उत्तरकाशी के लिए दो बालिका खिलाड़ी चुनी गई हैं। बैडमिंटन में पौड़ी से दो बालक, क्रिकेट में टिहरी गढ़वाल से तीन बालक और हॉकी में हरिद्वार से एक बालिका का चयन हुआ है।