{"_id":"615f5f1e8ebc3e9baf368d87","slug":"seeing-the-protest-of-the-students-the-police-force-sought-in-the-college-haldwani-news-hld4406537155","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के विरोध को देख कॉलेज में मांगी पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के विरोध को देख कॉलेज में मांगी पुलिस फोर्स
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश को लेकर आये दिन छात्रों के हंगामे और विरोध को देखते हुए प्रशासन से पुलिस फोर्स की मांग की गई है। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत और परीक्षा प्रभारी डॉ. महेश कुमार ने एसपी सिटी को इस संबंध में चिठ्ठी भेजी है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा है कि एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षाएं चल रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया चलने से अत्यधिक छात्रों का दबाव होने के कारण परीक्षा में व्यवधान हो रहा है। इस कारण पुलिस बल की तैनाती जरूरी है।
स्नातक प्रथम वर्ष में 60 दाखिले
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सत्र 2021-22 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को स्नातक प्रथम वर्ष में 60 छात्र-छात्राओं के दाखिले किए गए। प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में अब तक 947, बीकॉम में 436, बीएससी पीसीएम ग्रुप में 353 और बीएससी जेडबीसी ग्रुप में 370 दाखिले हो चुके हैं।