Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Security vigil in the district for Diwali; magistrates deployed in 13 areas

Nainital News: दीपावली पर जिले में सुरक्षा का पहरा, 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 05 Nov 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 05 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Security vigil in the district for Diwali; magistrates deployed in 13 areas
नैनीताल। त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के 13 प्रमुख क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। दीपावली के दौरान प्रशासनिक अधिकारी नियमित गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। आतिशबाजी की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ललित मोहन रयाल ने नैनीताल, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी नगर, हल्द्वानी ग्रामीण, कैंचीधाम, धारी, लालकुआं, कालाढूंगी, रामनगर, काठगोदाम, बैतालघाट और खनस्यूं में मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। संबंधित क्षेत्रों में उप जिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और नगर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी मजिस्ट्रेटों को त्योहार से तीन दिन पहले से ही अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने और विवाद की आशंका वाले मामलों का समय रहते निस्तारण करने को कहा है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग को सभी फायर ब्रिगेड वाहनों, उपकरणों और हाइड्रेंट की जांच कर उन्हें क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीपावली पर चिह्नित स्थानों पर ही लगेंगी पटाखों की दुकानें
नैनीताल/गरमपानी। एसडीएम नवाजिश खलिक की अध्यक्षता में बुधवार को दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संयुक्त बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि पटाखों की दुकानें ऐसे खुले स्थानों पर लगाई जाएं जहां अग्निशमन वाहनों की आवाजाही में किसी तरह की बाधा न हो। रिहायशी इलाकों में नियमों के विरुद्ध पटाखों की बिक्री या भंडारण करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी अस्थायी पटाखा दुकानों के आगे अग्निशमन यंत्र (एक्सटिंग्विशर), पानी की बाल्टी और रेत से भरी बाल्टी रखना अनिवार्य होगा, ताकि आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सके। इधर, खैरना पुलिस ने बुधवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि पटाखों की दुकानें मुख्य बाजार से दूर तहसील के समीप निर्धारित स्थान पर ही लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed