फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Security through jammers and CCTV, 33 percent of the candidates skipped the exam.

Nainital News: जैमर और सीसीटीवी से सुरक्षा, 33 प्रतिशत परीक्षार्थियाें ने छोड़ी परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Security through jammers and CCTV, 33 percent of the candidates skipped the exam.
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी/नैनीताल। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा रविवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए हल्द्वानी में 46, रामनगर में आठ तथा कालाढूंगी में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 23494 अभ्यर्थियों में 15929 (67 फीसदी) युवाओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, सहायक समीक्षा अधिकारी समेत विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षा के लिए सेंटरों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सेंटर के सौ मीटर के दायरे में फोटो स्टेट, साइबर कैफे की दुकानें बंद कराई गई थीं। सीसीटीवी की निगरानी के साथ परीक्षा केंद्र जैमर से भी लैस किए गए थे। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के अनुसार कुल 23,494 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। शांतिपूर्ण हुई परीक्षा में 7,565 परीक्षार्थी अनपुस्थित रहे। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही परीक्षा केन्द्र प्रभारियों ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन



यूओयू की प्रवेश परीक्षा में 839 में 351 अनुपस्थित

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में शैक्षिक सत्र 2025 के लिए बीएड (स्पेशल) और एमएड (स्पेशल) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा रविवार को हल्द्वानी और देहरादून के एक-एक सेंटरों पर हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:00 और दूसरी पाली दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक चली। परीक्षा में कुल 1190 अभ्यर्थियों में 839 परीक्षार्थी उपस्थित और 351 अनुपस्थित रहे। एसजीआरआर कॉलेज देहरादून में 606 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसमें बीएड के लिए 443 और एमएड के लिए 163 अभ्यर्थियों ने परीक्ष दी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में बीएड में 147 और एमएड की परीक्षा में 86 परीक्षार्थी शामिल रहे। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. सोमेश कुमार ने एमबीपीजी कॉलेज के हल्द्वानी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed