फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Security and traffic arrangements should be flawless in VVIP program: DIG

वीवीआईपी कार्यक्रम में त्रुटिरहित हो सुरक्षा व यातायात व्यवस्था : डीआईजी

Thu, 30 May 2024 05:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 30 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Security and traffic arrangements should be flawless in VVIP program: DIG
नैनीताल। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जिले में भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को मातहतों की ब्रीफिंग करते हुए कहा कि जिले का वीवीआईपी कार्यक्रम पूरी तरह त्रुटिरहित हो। इसमें सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद हो।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस लाइन में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, डीएम वंदना सिंह, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए। डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम के लिए किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कहा कि वीवीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था के लिए तत्पर रहें। इस दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग कतई न करें। बिना बताये कोई भी अपने ड्यूटी प्वांईट को न छोडें। अधिनस्थों को निर्देश दिए कि सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चैक करते हुए उन्हें ब्रीफ करेंगे। वीआईपी रुट प्रभारी से वीआईपी रुट पर किसी प्रकार की भी निर्माण सामग्री के पड़े न होने तथा उसे त्वरित हटवाने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान एसपी बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कांडे, सेनानायक आईआरबी राम चन्द्र राजगुरु, एसपी यातायात व अपराध हरबंस सिंह व एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

उप राष्ट्रपति की सुरक्षा में 723 पुलिस कर्मी 10 प्लाटून पीएसी रहेगी मौजूद
नैनीताल। भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जनपद भ्रमण कार्यक्रम में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम व रूट में तीन एसपी, पांच एएसपी, नौ सीओ, 32 एसओ व कोतवाल, 124 एसआई व एएसआई व 547 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। साथ ही 10 प्लाटून पीएसी भी उप राट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के लिए तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed