फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Secretary PWD Pankaj Pandey said that it is not my job to look after the day to day work of the company

Uttarakhand: लोनिवि सचिव बोले- डे टू डे कंपनी का काम देखना मेरा काम नहीं है, एमडी से पूछो, बताएगा वह

Wed, 06 Dec 2023 02:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Dec 2023 02:51 PM IST
सार

रामपुर रोड की सड़क का काम 31 दिसंबर तक पूरा नहीं हो सकेगा, क्योंकि कछुआ गति से काम चल रहा है। ब्रिडकुल के सचिव पंकज पांडे से जब रामपुर रोड सड़क के बार में बात की गई तो उन्हाेंने कहा कि ब्रिडकुल के एमडी से बात करो, मुझसे क्यों बात कर रहे हो। 

विज्ञापन
Secretary PWD Pankaj Pandey said that it is not my job to look after the day to day work of the company
सचिव पंकज पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिडकुल के सचिव पंकज पांडे से जब रामपुर रोड सड़क के बार में बात की गई तो उन्हाेंने कहा कि ब्रिडकुल के एमडी से बात करो, मुझसे क्यों बात कर रहे हो। जब उनसे कहा गया कि ब्रिडकुल का चार्ज भी आपके पास है तो उनका जवाब था कि सचिव होना अलग बात है। ब्रिडकुल कंपनी है। कंपनी एमडी चलाता है। आप एमडी से पूछो, क्यों नहीं हो पा रहा है काम, बताएगा वह।

विज्ञापन


आपने कहा है तो मैं खुद भी पूछूंगा। डे टू डे कंपनी का काम देखना मेरा काम नहीं है। लोक निर्माण विभाग की कोई चीज नहीं हो पा रही है तो मुझे बता दो, एक दिन में सही कर दूंगा। मेरे ही डिपार्टमेंट में आता है ब्रिडकुल, लेकिन ब्रिडकुल के डे टू डे के काम, एक-एक सड़क के बारे में मुझे पता नहीं रहता है। मैं उनके एक-एक काम नहीं देखता हूं, ये काम एमडी का है।

विज्ञापन

बता दें कि, रामपुर रोड की सड़क का काम 31 दिसंबर तक पूरा नहीं हो सकेगा, क्योंकि कछुआ गति से काम चल रहा है। सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगे हैं। कई जगह सड़क के फुटपाथ खोदकर छोड़ दिए हैं। सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन हो रहा है। अगर कोहरा छाया तो दुर्घटनाएं होना तय हैं। 

ब्रिडकुल के अधिकारी इतने लापरवाह हो गए हैं कि उन्हें डीएम, कमिश्नर और यहां तक कि सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन तक के निर्देशों का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। क्या इस सड़क के लिए मुख्य सचिव (सीएस) को आना पड़ेगा, तब ब्रिडकुल के अधिकारी जागेंगे।

यातायात नगर से रुद्रपुर मटकोटा मोड़ तक सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जानी है। इसकी लंबाई 21 किमी है। सड़क पर काम शुरू हुए 22 महीने बीत चुके हैं। हद तो यह है कि विभागों के बीच सामंजस्य न होने से अभी तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे 147 पेड़ नहीं कटे हैं। इस कारण बिजली की लाइन नहीं डाली गई है।

उधर, डीएम वंदना, कमिश्नर दीपक रावत और सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन भी सड़क का निरीक्षण कर चुके हैं। वे ब्रिडकुल के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद भी ब्रिडकुल के अधिकारियों की ओर से सड़क निर्माण के कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed