{"_id":"579659f14f1c1b697d21e455","slug":"second-monday-of-sawan-drew-crowds-at-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का दूसरा सोमवार, मंदिरों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का दूसरा सोमवार, मंदिरों में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
मंदिरों में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए नगर व आसपास के मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर ऊॅ नम: शिवाय के पंचाश्री मंत्र से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई मंदिरों में रुद्री पाठ का भी किया गया।
नगर के पिपलेश्वर महादेव, आंवलेश्वर, सिद्धेश्वर, बेलबाबा और दत्तात्रेय मंदिर सहित दूर दराज के मंदिरों में भी भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। किसी ने बेलपत्री से तो किसी ने दूध से भोले का अभिषेक किया। अभिषेक के बाद धूप, दीप अक्षत व फल आदि भगवान को अर्पित किये गये। कई मंदिरों में इस अवसर पर रुद्री पाठ और रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया। महिला मंडली द्वारा आयोजित कीर्तन कार्यक्रमों में भी भक्तों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
घरों में लोगों ने मंदिरों को सजाकर परिवार के साथ पूजा अर्चना की। कई मंदिरों में भी फूलों आदि से भगवान शिव का विशेष श्रंगार किया गया था। हजारों भक्तों ने सुख शांति और समृद्धि के लिए व्रत रखकर भी भगवान शिव की उपासना की। रोशनी से सजाये मंदिरों में देर शाम तक भोले के भजन गूंजते रहे।