फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Seaforvi will give fellowship to the students of Kumaon University.

Nainital News: सीफोरवी कुमाऊं विवि के छात्रों के देगा फेलोशिप

Mon, 22 Jan 2024 03:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 22 Jan 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Seaforvi will give fellowship to the students of Kumaon University.
नैनीताल। उच्च-ऊर्जा-शक्ति और लंबी आयु की लिथियम-आयन बैटरियों के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाली न्यू यार्क (यूएसए) स्थित कंपनी चार्ज सीसीसीवी (सीफोरवी) ने कुमाऊं विवि के साथ शोध, शैक्षणिक और विकासात्मक कार्यक्रम पर एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम के दौरान सीफोरवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संस्थापक डॉ. शैलेश उप्रेती और कुमाऊं विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने कहा कि यह पहल दो संस्थानों के बीच मजबूत सहयोग स्थापित करने में मदद करेगी।
विज्ञापन

कुविवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि एमओयू के तहत चार्ज सीसीसीवी (सीफोरवी) की ओर से न्यूयॉर्क की स्टेट यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के इच्छुक कुविवि के छात्र को चार साल के लिए आठ लाख रुपये प्रतिवर्ष की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। सीफोरवी अगले तीन वर्षों के लिए रसायन विज्ञान या भौतिकी विभाग के दो पीएचडी छात्रों को आठ हजार रुपये प्रति माह की पीएचडी फेलोशिप प्रायोजित करेगी। सीफोरवी की ओर से तीन आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी छात्रों को तीन साल तक पांच हजार रुपये प्रति वर्ष फेलोशिप दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रो. रावत ने कहा कि संस्था छात्रों को औद्योगिक इंटर्नशिप की पेशकश भी करेगी, जिससे उन्हें औद्योगिक उत्पादों पर कार्य का सुअवसर मिले। सीफोरवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शैलेश उप्रेती ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और विकास के मामले में यह समझौता अहम है। हमारा लक्ष्य औद्योगिक को अकादमिक ज्ञान से जोड़ते हुए एक सहयोगी वातावरण बनाना है, जो वैज्ञानिक प्रगति को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed