फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SDM will investigate the lands purchased with special permission

Nainital News: विशेष अनुमति लेकर खरीदी गई जमीनों की जांच करेंगे एसडीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
SDM will investigate the lands purchased with special permission
नैनीताल। डीएम वंदना ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों को विशेष अनुमति लेकर खरीदी गई जमीनों की जांच 15 दिन के अंदर करने के निर्देश दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में डीएम ने जिले में राज्य के बाहरी व्यक्तियों की ओर से भूमि क्रय अनुमति की शर्तों के उल्लंघन के मामलों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कहा कि उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) की धारा-154 (4) (3) (ख) के अंतर्गत दी गई भूमि क्रय की अनुमति के संबंध में प्रदेश में जांच की जानी है। इसी संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि भूमि खरीद में दुरुपयोग पाए जाने पर अधिनियम की शर्तों के अधीन भूमि को राज्य सरकार में निहित करने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इसमें क्रय की गई भूमि के पास लगी हुई सरकारी/बंजर भूमि में हुए अतिक्रमण की भी पड़ताल करें। कहीं क्रय की गई भूमि पर बिना अनुमति के बोरिंग तो नहीं की जा रही है। देखें कि जिस प्रयोजन के लिए अनुमति प्रदान की गई है, उस भूमि का उपयोग उसी प्रयोजन हेतु किया जा रहा है अथवा नहीं। भिन्न प्रयोजन और अन्य नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधिक कार्रवाई कर अवगत करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed