फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SDM raids bookstore, finds dresses being sold at exorbitant prices in kaladhungi

Kaladhungi: एसडीएम ने किताबों की दुकान में मारा छापा, मनमाने दामों पर बिकती मिलीं ड्रेस

Fri, 10 Apr 2026 09:57 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 10 Apr 2026 09:57 AM IST
सार

कालाढूंगी में अभिभावकों की शिकायतों पर प्रशासन ने बुक सेलरों और स्कूलों पर छापेमारी की। जांच में एनसीईआरटी के अलावा महंगी किताबें बेचने, मनमाने दाम वसूलने और बिना अनुमति स्कूल ड्रेस की बिक्री जैसी अनियमितताएं सामने आईं।

विज्ञापन
SDM raids bookstore, finds dresses being sold at exorbitant prices in kaladhungi
भीमताल में बुक सेलर्स की दुकान में चेकिंग करते एसडीएम नवाजिश खलीक। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालाढूंगी में एसडीएम बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को बुक सेलरों की दुकानों पर छापा मारा। एनसीईआरटी के अतिरिक्त महंगी किताबें मंगवाने और अभिभावकों से निर्धारित बिक्री दर से अधिक रुपये वसूलने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान भंडारी बुक डिपो और आनंद बुक डिपो पर स्कूल के मोनोग्राम वाली ड्रेसें मिलीं। सुमसन क्लॉथ हाउस पर पांच निजी स्कूलों के मोनोग्राम वाली ड्रेसें बिकती पाई गईं।

विज्ञापन


दुकानदारों की ओर से स्कूल ड्रेस बेचने संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। ड्रेसों पर निर्धारित मूल्य भी अंकित नहीं था और वे मनमाने दामों पर बेची जा रही थीं। अजंता बुक डिपो पर एनसीईआरटी की किताबें और बिना मोनोग्राम वाली स्कूल ड्रेस पाई गईं। कालाढूंगी बंदोबस्ती स्थित कैमरेड्री पब्लिक स्कूल के निरीक्षण में एनसीईआरटी के अतिरिक्त कोई किताब नहीं मिली है। एसडीएम पंत ने मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

पुस्तकों की बिक्री का निरीक्षण किया
कैंची धाम की एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने तहसील क्षेत्र के पुस्तक विक्रेताओं और विद्यालयों में पुस्तकों की बिक्री का निरीक्षण किया। टीम ने विशेष रूप से एनसीईआरटी के अतिरिक्त निजी पब्लिशर्स की पुस्तकों की बिक्री की जांच की। एसडीएम मोनिका ने विद्यालयों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही पुस्तकें बेचने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अभिभावकों को नियमों का पाठ भी पढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed