फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   sdm inspected hedakhan temple

एसडीएम नैनीताल ने किया हैड़ाखान मंदिर का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
sdm inspected hedakhan temple
हल्द्वानी। जमरानी परियोजना के तहत हैड़ाखान मंदिर के विस्थापन को लेकर एसडीएम नैनीताल, वन विभाग और जमरानी परियोजना के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जमरानी बांध परियोजना के प्रबंधक हिमांशु पंत ने बताया कि हैड़ाखान मंदिर डूब क्षेत्र में आ रहा है। मंदिर से करीब 60 मीटर ऊपर वन भूमि मंदिर विस्थापन के लिए चिह्नित की गई है। एसडीएम नैनीताल प्रतीक जैन ने बृहस्पतिवार को हैड़ाखान मंदिर के विस्थापन के लिए दी जाने वाली भूमि का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि पहले जो जमीन आश्रम के लिए दी गई थी उससे समिति और गांव के लोग संतुष्ट नहीं थ। अब वन पंचायत 2.5 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है उससे लोग संतुष्ट हैं। यह भूमि गौला के नजदीक है। प्रबंधक हिमांशु पंत ने बताया कि डूब क्षेत्र में पेड़ों की गिनती कर ली गई है। मंदिर विस्थापन के लिए वन भूमि का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। प्रयास है कि राज्य नोडल से ही वन भूमि का हस्तांतरण किया जा सके। निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के कर्नल बीएस राणा, प्रबंधक राजेश मेहरा, वन रेंजर किशन सिंह शाही, संघर्ष समिति के हरेंद्र सिंह संमल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed