{"_id":"5984d8dc4f1c1b394d8b467b","slug":"sdaf-saved-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापू पर फंसे ग्रामीणों को एसडीआएफ ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापू पर फंसे ग्रामीणों को एसडीआएफ ने निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को एसडीआएफ ने निकाला
- फोटो : अमर उजाला
नंधौर वैली (नैनीताल)। नंधौर, कैलाश नदी के मध्य बृहस्पतिवार रात टापू से फंसे 20 ग्रामीणों को एसडीआरएफ, पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुबह करीब चार बजे सकुशल बचा लिया गया। बृहस्पतिवार रात नंधौर, कैलाश नदी के टापू पर दाह संस्कार में गए 20 ग्रामीणों नंधौर नदी के टापू पर फंस गए थे। इसके बाद एसडीएम हल्द्वानी, सीओ लालकुआं, एसओ नंधौर वैली मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ के पहुंचने के बाद रात करीब 12 बजे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया गया।
विज्ञापन
पहले रस्सियों के सहारे ग्रामीणों को निकालने की योजना बनाई गई लेकिन पानी का बहाव तेज होने केे कारण सफलता नहीं मिली, जिसके बाद राफ्ट बोट को नदी में उतार गया। इसके सहारे नंधौर नदी के टापू पर फंसे लोगों को सुबह करीब चार बजे सकुशल निकाल लिया गया। इसके बाद टापू से लौटे लोगों ने राहत की सांस ली और एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन