{"_id":"68168335e14e813b230db024","slug":"scooties-bullets-number-16-two-wheelers-registered-haldwani-news-c-8-1-hld1044-556851-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एक नंबर पर दो स्कूटी और आठ बुलेट, 16 दोपहिया का रजिस्ट्रेशन ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एक नंबर पर दो स्कूटी और आठ बुलेट, 16 दोपहिया का रजिस्ट्रेशन ही नहीं
Sun, 04 May 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 04 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में टैक्सी बाइक संचालन के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। परिवहन विभाग ने काठगोदाम स्थित दुकान में छापा मारकर गोदामनुमा कमरे से 26 दोपहिया वाहन बरामद किए, जिनमें 16 का पंजीकरण ही नहीं था। दो स्कूटी और आठ बुलेट पर एक रजिस्टर्ड स्कूटी का नंबर लगाया गया था। इन सभी वाहनों का इस्तेमाल व्यावसायिक रूप में किया जा रहा था। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। आरोपी का टैक्सी बाइक लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।
सीएम पोर्टल पर टैक्सी बाइक संचालक के खिलाफ शिकायत की गई थी। इसके बाद आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा के निर्देश पर एआरटीओ बीके सिंह की टीम जांच में जुटी थी। इस बीच किसी ने विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी कि एक व्यक्ति फर्जी तरीके से बिना पंजीकरण और दूसरे वाहन के पंजीकरण नंबर पर कई बुलेट और स्कूटी चलवा रहा है। एआरटीओ बीके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र के नेतृत्व में टीम काठगोदाम पहुंची। यहां दुकानदार आनंद यादव निवासी चांदमारी को पकड़ा। आरोपी के मकान के एक गोदामनुमा हॉल में एक ही नंबर प्लेट की दो स्कूटी मिलीं। यह यूके 04 टीबी 1547 नंबर से थी। दोनों वाहनों को टीम ने पुलिस को सौंप दिया। इसके साथ ही वहां मिले अन्य वाहनों की जांच हुई तो मामला खुलता चला गया। वहां पर पांच और स्कूटी मिलीं जो आनंद यादव के नाम पंजीकृत थीं। इनके चेसिस नंबर देखे तो इसका रजिस्ट्रेशन नंबर मूल नंबर से भिन्न मिला। आनंद यादव निवासी चांदमारी, काठगोदाम के ठिकाने पर हुई कार्रवाई में 26 वाहन बरामद हुए। इसमें बिना रजिस्ट्रेशन और नंबर प्लेट वाली पांच स्कूटी, एक बुलेट, 10 बुलेट (टैक्सी बाइक) मिलीं। एक स्कूटी के पंजीकृत नंबर प्लेट पर दो स्कूटी और आठ बुलेट मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है।
आनंद यादव ने मुख्यालय से मोटर साइकिल किराया योजना (स्कीम) 1997 के अंतर्गत लाइसेंस लिया है। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर योजना का उल्लंघन किया गया। आरोपी की ओर से राजस्व की चोरी भी की गई। विस्तृत रिपोर्ट के बाद जारी लाइसेंस एवं परमिट के निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
बीके सिंह, एआरटीओ प्रशासन