Nainital: कैंची धाम आने वाले सैलानियों के लिए जरूरी खबर...15 जून तक आवाजाही के लिए ये नियम किए गए हैं तय
कैंची मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक ही कैंची मार्ग पर पहाड़ को आने-जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। रानीखेत मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को भी छह बजे बाद रोक दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंची मेले को सफल बनाने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार से 15 जून तक भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ को आवाजाही करने वाले भारी वाहनों का समय रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तय कर दिया है। हालांकि पुलिस ने अति आवश्यक वाहनों में शामिल दूध, सब्जी, मेडिकल, पेट्रोल वाहनों को छूट दी है। पुलिस इन वाहनों को बारी-बारी से मार्ग पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए भेजेगी।
भवाली-भीमताल सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि कैंची मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक ही कैंची मार्ग पर पहाड़ को आने-जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। रानीखेत मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को भी छह बजे बाद रोक दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Pushkar Singh Dhami: सुबह-सुबह चौंके शिरोर गांव के लोग, जब खेतों में जुताई करते दिखे मुख्यमंत्री, तस्वीरें
उन्होंने बताया कि क्वारब से आने वाले भारी वाहनों को सुबह 5 बजे के बाद डायवर्ट करते हुए नथुवाखान-रामगढ़ होते हुए भवाली की ओर भेजा जाएगा। सीओ ने कहा कि अति आवश्यक वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी लेकिन मार्ग पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए इन वाहनों को छोड़ा जाएगा। सीओ ने बताया कि 13 जून को कैंची मेले में यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्लान तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने कैंची आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की है।