फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scissor Fair Traffic Plan Shuttle Service

Nainital News: 14 और 15 जून को पर्वतीय क्षेत्र में जाने वाले लोग ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Scissor Fair Traffic Plan Shuttle Service
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। कैंची मेले को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। 14-15 जून को जिले में नया यातायात प्लान लागू रहेगा। कैंची धाम मंदिर वाली रोड पर सिर्फ शटल सेवा चलेगी। प्रशासन ने शटल सेवा के लिए 150 चौपहिया वाहन लगाए हैं। इसका किराया परिवहन विभाग निर्धारित करेगा। शटल सेवा में चलने वाले वाहन अतिरिक्त किराया नहीं लेंगे।
विज्ञापन


एसएसपी पंकज भट्ट ने यातायात प्लान जारी करते हुए लोगों से यातायात प्लान देखकर ही पर्वतीय क्षेत्र में आने का निवेदन किया है। कहा कि यातायात व्यवस्था को बनाने में नैनीताल पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी लेन में चलें। कहा कि ओवरटेक और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन




14 और 15 जून को ये रहेगी यातायात व्यवस्था -
- 14-15 जून को हल्द्वानी से भवाली और भवाली से हल्द्वानी आने-जाने वाले भारी वाहन पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे।
-हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जाने वाले यात्री वाहन, निजी वाहन 14 जून को दोपहर दो बजे से खुटानी मोड़-पदमपुरी-पोखराड़-कश्यालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल एवं क्वारब होते हुए अल्मोड़ा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नैनीताल से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले यात्री और निजी वाहन भवाली-रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान, क्वारब से होते हुए जाएंगे।
-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से आने वाले यात्री और निजी वाहन 14 जून को दिन में दो बजे से क्वारब पुल से मोना ल्वेशाल-शीतला-पदमपुरी होते हुए खुटानी बैंड से भीमताल की ओर आएंगे।
- रानीखेत की ओर से आने वाले यात्री वाहन क्वारब होते हुए ल्वेशाल-मोना-पदमपुरी से खुटानी बैंड से भीमताल आएंगे।
- भीमताल की ओर से कैंची धाम आने वाले वाहन नैनी बैंड-मस्जिद तिराहा बाईपास पर पार्क कराए जाएंगे। नैनी बैंड से श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंचीधाम भेजा जाएगा।
- नैनीताल की ओर से कैंचीधाम आने वाले चार पहिया वाहनों को सेनिटोरियम-रातीघाट रोड पर पार्क कराया जाएगा और यात्रियों को सेनिटोरियम बैरियर से शटल सेवा से कैंचीधाम को भेजा जाएगा।
-खैरना की ओर से कैंचीधाम आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों को खैरना पेट्रोल पंप के आगे खाली स्थान पर पार्क कराया जाएगा। यहां से शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा।
-भीमताल-नैनीताल की ओर से कैंची जाने वाले दोपहिया वाहन भवाली में रामलीला ग्राउंड एवं पेट्रोल पंप के पास स्थित पार्किग में खड़े कराए जाएंगे। यहां से शटल सेवा में कैंची धाम भेजा जाएगा।

-भवाली से शटल सेवा के वाहन वन विभाग बैरियर तक जाएंगे। यहां से श्रद्धालु पैदल कैंची मंदिर के लिए जाएंगे।
-काठगोदाम से भवाली (नैनी बैंड) मार्ग वन-वे रहेगा। इस मार्ग पर गाड़ियां भवाली (नैनी बैंड) तक जाएंगी। वापसी के लिए वाहन मस्जिद तिराहा भवाली से बैंड नंबर एक को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed