फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Science Festival in Ramnagar results declared

आज होगा राज्य विज्ञान महोत्सव का समापन

Fri, 25 Nov 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।  Updated Fri, 25 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Science Festival in Ramnagar results declared
रामनगर में विज्ञान महोत्सव का रिजल्ट घोषित - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित चार दिनी राज्य विज्ञान महोत्सव के तीसरे दिन बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न सिद्धांतों के मॉडल दिखाए। गुरुवार को स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी बाल वैज्ञानिकों के मॉडल देखे। जिन्हें प्रदेशभर से आए बाल वैज्ञानिकों ने कई रोचक तथ्यों की जानकारी दी। 

विज्ञापन


महोत्सव के विभिन्न वर्गों में चंपावत के ब्रजेश सिंह का ग्रामीण परिवेश में प्राप्त औषधियां, ऊधमसिंह नगर के अमित कुुमार का सौर ऊर्जा चालित एसी, पौड़ी की खुशी मलिक का इको फ्रेंड्ली विलेज, पिथौरागढ़ के गौरव भट्ट का घराट, चंपावत के मोहित कुुमार की हाइड्रोलिक ट्रॉली, अल्मोड़ा की खुशबू अधिकारी का निष्प्रयोज्य सामग्री का सदुपयोग, बागेश्वर की तृप्ति लोहनी का स्मार्ट सिटी, नैनीताल की तनुजा आर्य का टाईप्स ऑफ इंडस्ट्री का मॉडल आकर्षक रहा।
विज्ञापन


परिवहन एवं संचार में रुद्रप्रयाग की शिवानी, अखिलेश के शहरों में यातायात एवं रोप वे, अल्मोड़ा के संजय बिष्ट के प्राचीन एवं आधुनिक संचार साधन, नैनीताल की उमरा का घर्षण आधारित मॉडल, टिहरी के आदर्श रावत की आदर्श व्यवस्था, टिहरी के मनीष के डिजिटल विलेज के मॉडल सराहे गए। रुद्रप्रयाग के आयुष्मान का सौर ऊर्जा वाहन, पिथौरागढ़ की साक्षी उपाध्याय का रोलिंग स्पीड ब्रेकर से ऊर्जा प्राप्ति, चंपावत के समद अली अंसारी का मोबाइल कंट्रोल रोबोट चर्चित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग उपविषय में उत्तरकाशी के अरविंद सिंह का एअर इंजन, अभिषेक रावत का भूूकंप संकेतक, टिहरी के अंकित का कचरे से बने विद्युत उत्पाद, पौड़ी की अवनिका का थर्मल पावर प्लांट, चंपावत के इजिप्शन डेविड का प्लास्टिक से विद्युत उत्पादन, अल्मोड़ा की आशा का मेक इन इंडिया, स्वास्थ्य में टिहरी की विपाशा रावत का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं काजल का खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, पौड़ी के सचिन पंत का हर्बल गार्डन सराहा गया।

 द्वितीय सत्र में हुए विशेष व्याख्यान में एमआईईटी हल्द्वानी के अमित आहूजा ने टेलीकम्यूनिकेशन बताया। विज्ञान ड्रामा में पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार की प्रस्तुतियों ने मन मोहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अरविंद कुमार बंसल, महिला आयोग उपाध्यक्षा अमिता लोहनी ने बाल वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया।

डॉ. धीरेंद्र सिंह, एनके जोशी, अमरेंद्र भारती, हरिओम सक्सेना, पीडी रिखाड़ी, डॉ. सिद्धेश्वर मौर्य, डॉ. डीजी भट्ट, केएस अधिकारी, यशपाल सिंह नेगी, डॉ. विकास दुबे, डॉ. संजय कुमार, डॉ. धाम सिंह, वीके पंत, डॉ. शेष कुमार सितारा, डॉ. बृजमोहन गुप्ता मूल्यांकनकर्ता थे। नवीन पांडे, संजीव शर्मा ने संचालन किया।


सीईओ रघुनाथ लाल आर्य, डीईओ हीरालाल गौतम, राज्य विज्ञान समन्वयक बीसी गुप्ता, उपनिदेशक एससीईआरटी डॉ. शिवपूजन सिंह, लेखाधिकारी पीसी जोशी, बीईओ निर्मला बोहरा, एसएमसी अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉॅ. डीवीएस चौहान, हरिप्रिया सती, अरविंद चौधरी आदि ने बाल वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed