फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   School Open in Haldwani

शिक्षक चुनाव ड्यूटी में बच्चे जाएंगे स्कूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
School Open in Haldwani
School Open in Haldwani
हल्द्वानी। शासन ने सोमवार से कक्षा एक से स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत विद्यालय तो खुलेंगे लेकिन विद्यालयों में शिक्षकों के बगैर पठन-पाठन कैसे हो पाएगा, इसका किसी ने संज्ञान नहीं लिया है। जिले के अधिकांश यानी 90 फीसदी शिक्षक चुनाव ड्यूटी पर हैं। विद्यालयों में एक दो शिक्षक ही जो स्वास्थ्य, उम्र या अन्य कारणों से चुनाव ड्यूटी से बचे हैं वहीं तैनात हैं। ऐसे में कक्षा एक से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों का पठन पाठन होना संभव प्रतीत नहीं होता है।
विज्ञापन

शासन के आदेशों के क्रम में सोमवार से प्राथमिक, जूनियर और इंटर तक सभी विद्यालय खोले जाने हैं। शिक्षा अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों को विद्यालय खोलने के साथ ही विद्यालयों में कोविड को लेकर शासन से जारी एसओपी का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत का कहना है कि विद्यालयों को विधिवत खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालयों में शासन की ओर से जारी एसओपी का पालन करने को कहा गया है। विद्यालयों को सैनिटाइज कराने के साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क आदि का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में अधिकांश शिक्षक हैं लेकिन शासन के निर्देशों के क्रम में विद्यालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। छोटे बच्चों को टीके भी नहीं लगाए गए हैं। ऐसी स्थिति में विद्यालयों को खोला जाना कतई उचित नहीं है। ऐसे में संक्रमण बढ़ सकता है।
- मदन मोहन जोशी, संयोजक अभिभावक संघर्ष समिति
स्कूल खोलने की जल्दबाजी की जा रही है। ओमिक्रान का खतरा अभी टला नहीं है। बिना वैक्सीनेशन के स्कूल खोलने से दिक्कतें आ सकती है। इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

- प्रकाश चंद्र जोशी अभिभावक
शिक्षकों की ड्यूटी के चलते विद्यालयों में शिक्षण कार्य कैसे संभव होगा। बेहतर होता कि चुनाव के बाद ही विद्यालय खोले जाते। चुनाव पूर्व विद्यालय खोला जाना समझ से परे है।
- नरेंद्र कुमार बगड्वाल, अभिभावक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed