फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   School children being transported in vehicles without fitness in nainital

Nainital News: फिटनेस में फेल स्कूली वाहन, खतरे में बच्चे; नैनीताल जिले में 132 गाड़ियों का किया चालान

Fri, 12 Jul 2024 11:12 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Jul 2024 11:12 AM IST
सार

हल्द्वानी में बच्चे स्कूली वाहनों में कितने सुरक्षित हैं यह जांचने के लिए परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को हल्द्वानी, नैनीताल में वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। दिनभर चले अभियान में जिले में 132 वाहनों के चालान और 12 वाहन सीज किए गए।

विज्ञापन
School children being transported in vehicles without fitness in nainital
फिटनेस में फेल स्कूली वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में बच्चे स्कूली वाहनों में कितने सुरक्षित हैं यह जांचने के लिए परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को हल्द्वानी, नैनीताल में वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। चेकिंग में कई वाहन बिना फिटनेस दौड़ रहे थे जबकि कई चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। दिनभर चले अभियान में जिले में 132 वाहनों के चालान और 12 वाहन सीज किए गए।

विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन नंदकिशोर के निर्देशन में कई टीमें बनाकर नैनीताल जिले में स्कूली वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। हल्द्वानी में बरेली रोड, नैनीताल रोड सहित अन्य सड़कों पर स्कूल बसों और स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि परिवहन विभाग के मानकों को पूरा नहीं करने के कई मामले सामने आए। कई वाहनों का पंजीकरण ही नहीं था तो कई वाहनों में फिटनेस तक नहीं थी। बताया कि विभाग के मानकों को पूरा नहीं करने वाले वाहन चालकों और मालिकों पर कार्रवाई जाएगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी में बारिश से हाहाकार: नाले में बहा बाइक सवार...युवक लापता; कलसिया नाला उफनाने से 30 घर खाली कराए

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बच्चों को घर पहुंचाया, फिर की कार्रवाई
चेकिंग अभियान के दौरान जब वाहनों को बरेली और नैनीताल रोड पर रोका गया तो कई बच्चे परेशान हो गए। उन्हें लगा कि शायद उन्हें रास्ते में ही न उतार दिया जाए लेकिन अधिकारियों ने पहले बच्चों को उनके घर पर पहुंचवाया और उसके बाद वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, चेकिंग अभियान को लेकर वाहन चालकों में दिनभर खौफ रहा। कई वाहन चालक तो अभियान शुरू होने की सूचना मिलने पर मुख्य मार्गों से हटकर संपर्क मार्गों से भागते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed