फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   30 houses evacuated due to overflowing of Kalsia drain in haldwani

हल्द्वानी में बारिश से हाहाकार: नाले में बहा बाइक सवार...युवक लापता; कलसिया नाला उफनाने से 30 घर खाली कराए

Fri, 12 Jul 2024 08:41 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Jul 2024 08:41 AM IST
सार

हल्द्वानी के भारी बारिश से कलसिया और देवखड़ी नाले उफान पर आ गया। जीएसटी भवन काठगोदाम में देवखड़ी नाले में एक युवक बाइक समेत बह गया। 300 मीटर आगे उसकी बाइक मिली। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
30 houses evacuated due to overflowing of Kalsia drain in haldwani
नाले में बहा बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी के दमुआढूंगा से लगे भद्ययूनी के जंगल में हुई एकाएक भारी बारिश से कलसिया और देवखड़ी नाले उफान पर आ गया। जीएसटी भवन काठगोदाम में देवखड़ी नाले में एक युवक बाइक (यूपी-25 सीएल 7620) समेत बह गया। 300 मीटर आगे उसकी बाइक मिली। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस, प्रशासन, नगर निगम की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई थीं। उधर कलसिया नाले के उफान पर आने पर प्रशासन और पुलिस ने नाले के किनारे बने 30 घरों को खाली कराया। कुछ घरों में पानी के कारण दरार आने की सूचना है। उधर काठगोदाम के बद्रीपुरा में 10 घरों में पानी भर गया है।

बृहस्पतिवार रात करीब 10:45 बजे दोनों नाले उफान पर आ गए। देखते ही देखते इन्होंने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ नितिन लोहनी सहित निगम के अधिकारी अलग-अलग नालों पर पहुंचे। इस दौरान बाइक समेत एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। नगर स्वास्थ्य अधिकरी डॉ. मनोज कांडपाल, एई नवल नौटियाल, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल सहित निगम की टीम जेसीबी के साथ रात भर युवक को तलाशती रहीं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी में तबाही: 29 साल में पहली बार देखा ऐसा सैलाब, मची चीख-पुकार; बारिश ने छीनी खुशियां, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक को रोकने का प्रयास भी किया गया लेकिन वह नहीं मिला। सीओ नितिन लोहनी के अनुसार मनोज अपने दोस्तों को ढूंढते हुए पहुंचा था। बाइक को पहचानकर उसने अंदेशा जताया कि बहा हुआ युवक उसका दोस्त आकाश सिंह है। उसने बताया कि आकाश शहर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं जबकि वर्तमान में उसकी पत्नी गर्भवती है।

नगर पालिका इंटर कॉलेज में रोका गया
कलसिया से खाली कराए गए लोगों को नगर पालिका इंटर कॉलेज काठगोदाम में रोका गया है। यही उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौजूद हैं। उधर बद्रीपुरा में 10 घरों में पानी घुसने से सामान खराब होने की सूचना है।

लामाचौड़ में सड़क पर पेड़ गिरा
बारिश और हवा के कारण लामाचौड़ में पेड़ गिर गया। इससे कालाढूंगी रोड में जाम लग गया। जाम दो किलोमीटर तक पहुंच गया। प्रशासन की सूचना पर फायर की टीम ने डेढ़ घंटे बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात शुरू हुआ। इस दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विधायक सुमित हृदयेश भी पहुंचे कलसिया नाला
विधायक सुमित हृदयेश रात में ही कलसिया नाले पहुंचे। उन्होंने लोगों से सुरक्षित घर खाली करने को कहा। साथ ही प्रशासन से लोगों की मदद करने के लिए कहा। उधर नगर निगम इंटर कॉलेज में शिफ्ट किए गए परिवारों से भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed