फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   School children also now be able to play golf

अब स्कूली बच्चे भी खेल सकेंगे गोल्फ

Tue, 08 Sep 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Tue, 08 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

राज्यपाल डा. केके पॉल के निर्देश पर गवर्नर्स गोल्फ कोर्स नगर के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और गैरसरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए खोलने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल के निर्देश पर राजभवन स्थित गवर्नर्स गोल्फ कोर्स अब सभी स्कूली बच्चों के लिए खोल दिया गया है। कुमाऊं आयुक्त ने आज नगर के 18 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक में इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को खास तौर पर सरकारी विद्यालयों के बच्चों को गोल्फ का प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए।

कुमाऊं आयुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल ने बताया कि बच्चों को राजभवन स्थित गोल्फ के कोच प्रशक्षण दे रहे हैं, जिन बच्चों को गोल्फ जैसा महंगा खेल खेलने को संसाधन उपलब्ध नहीं होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्हें गवनर्स गोल्फ कोर्स से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले चरण में 18 विद्यालयों के 20-20 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन बच्चों में कई प्रतिभाएं निखरकर सामने आ सकती हैं।

उन्होंने बताया कि बैठक में गोल्फ कैप्टन कर्नल हरीश साह के अलावा सीआरएसटी, डिग्री कालेज, शेरवुड, अम्तुल, आल सेंट, जीआईसी, जीजीआईसी समेत कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य थे।


शिक्षा अधिकारियों को सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी गोल्फ का प्रशिक्षण देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि गोल्फ का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के बीच 11 अक्तूबर को प्रतियोगिता कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed